बड़ी खबर
जन सुराज में बजरंगी मिश्रा को जिला अध्यक्ष बनने पर खुशी की लहर
बक्सर। जन सुराज पार्टी के बक्सर जिला अध्यक्ष के रूप में बजरंगी मिश्रा के मनोनयन पर पार्टी नेताओं में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर जन सुराज के कदावर नेता तथा बक्सर विधानसभा के प्रत्याशी एवं शाहाबाद क्षेत्र के प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवा जोश, संगठन का अनुभव और सभी को साथ लेकर चलने की भावना बजरंगी मिश्रा के स्वभाव में है। वे कड़ी मेहनत और पार्टी हित को सर्वाेपरि रखते हुए कार्य करने वाले नेता हैं। उनके अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। तथागत हर्षवर्धन ने इसके लिए प्रशांत किशोर एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में बदलाव की जो सोच है, उसे बजरंगी मिश्रा अवश्य साकार करेंगे। उन्होंने बजरंगी मिश्रा सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।










