बड़ी खबर
पोषण पखवाड़ा में महिलाओं को स्वास्थ्य व आहार के प्रति किया जागरूक
बक्सर। शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 19 निमेज पंचायत में पोषण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो प्रदीप द्वारा समुदाय को पूरक पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता और उसके लाभों को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम में समुदाय से गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों को समझा और अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।










