BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

एनएलआईयू कॉन्क्लेव में बक्सर के अधिवक्ता सुन्दरम कुमार की सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश संजय करोल से शिष्टाचार भेंट

बक्सर। नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल में आयोजित दूसरे एनएलआईयू एसबीए लॉ कॉन्क्लेव के दौरान एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला, जब बक्सर निवासी एवं पटना उच्च न्यायालय में प्रैक्टिसरत अधिवक्ता सुन्दरम कुमार की भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल से भेंट हुई। यह मुलाकात कार्यक्रम की एक विशिष्ट उपलब्धि मानी जा रही है। इस अवसर पर अधिवक्ता सुन्दरम कुमार ने न्यायमूर्ति संजय करोल से विधिक विषयों पर सार्थक संवाद किया, जिससे उनके पेशेवर दृष्टिकोण को नई दिशा मिली। न्यायमूर्ति संजय करोल पूर्व में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं। दो दिवसीय यह कॉन्क्लेव “औपनिवेशिक प्रभावों से परे भारत की कानूनी व्यवस्था पर पश्चिमी प्रभाव का पुनर्विचार और सुधार” विषय पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह, न्यायमूर्ति पंकज मिथल (वर्चुअल माध्यम से) तथा न्यायमूर्ति एस.ए. धर्माधिकारी सहित कई वरिष्ठ न्यायिक हस्तियों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में न्यायिक सुधार, पारदर्शिता और विधिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। यह कॉन्क्लेव विधि के विद्यार्थियों और युवा अधिवक्ताओं के लिए ज्ञान और प्रेरणा का सशक्त मंच साबित हुआ। अंत में अधिवक्ता सुन्दरम कुमार ने कहा कि न्यायमूर्ति संजय करोल से हुई यह भेंट उनके लिए प्रेरणा और गौरव का क्षण है, जो उनके विधिक जीवन को और अधिक सशक्त बनाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!