BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

डुमरांव फोरलेन पर प्रशासन की सख्ती, बालू लदे वाहनों की जांच से अवैध परिवहन पर लगा अंकुश

डुमरांव। अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से शनिवार की रात नया भोजपुर थाना क्षेत्र में फोरलेन पर सघन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान एसडीएम राकेश कुमार, एसडीपीओ पोलस्त कुमार और थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में संचालित हुआ। जांच के दौरान महाराजा कोठी के समीप दर्जनों बालू लदे ट्रेलरों को रोककर उनके चालान, परमिट और अन्य आवश्यक कागजातों की बारीकी से जांच की गई। अधिकांश वाहनों के दस्तावेज सही पाए गए, जिससे प्रशासनिक टीम को राहत मिली। हालांकि कुछ वाहनों में मामूली नियम उल्लंघन पाए जाने पर मौके पर ही जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अभियान के बाद वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि फोरलेन पर तेज गति से वाहन न चलाएं, एक लेन में ही चलें, ओवरटेकिंग से बचें और नो-इंट्री नियमों का पालन करें। एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि नियमित जांच से सड़क हादसों में कमी आएगी, वहीं एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सकारात्मक संदेश गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!