कृतसागर में नि:शुल्क नेत्र शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों की जांच व चश्मा वितरण
ब्रह्मपुर। रविवार को ए.स.जी.आई हॉस्पिटल के द्वारा कृतसागर गांव में बुजुर्ग पुरुष, महिला, स्कूली बच्चों एवं बच्चियों का निःशुल्क नेत्र जांच किया गया, जिसमें मोतियाबिंद, आँखों का भैंगापन, परदे की बीमारी, काला मोतिया या ग्लॉकोमा, कंजक्टिवा की बीमारी का इलाज किया गया तथा निःशुल्क चश्मे का वितरण भी किया गया। इस कैंप में बच्चों एवं महिलाओं को नेत्र रोगों के प्रति नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अमीर परवेज़ ने बच्चों में जागरूकता फैलाई। उन्हें मोबाइल के अधिक सेवन से होने वाले रोगों के बारे में बताया गया तथा उससे बचने की सलाह एवं समाधान दिया गया। इस अभियान को सत्य मीडिया दर्पण दैनिक अखबार के संपादक राकेश पाण्डेय की मदद से विजन सेंटर के जिला संयोजक संदीप कुमार ने आयोजित कर के आस-पास के ग्रामवासियों को राहत प्रदान करने की कोशिश की। मौके पर प्राथमिक विद्यालय कृतसागर के प्रभारी मुनि यादव एवं विजन टेक्निशियन गौतम कुमार उपस्थित रहे।










