BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

मैट्रिक 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर लक्ष्मी कुमारी सम्मानित, ट्रस्ट ने किया गौरव का सम्मान

बक्सर। श्रीराम ओझा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली लक्ष्मी कुमारी को सम्मानित किया गया। लक्ष्मी कुमारी ने पूरे बिहार में आठवां, जिले में तीसरा और प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से उन्हें मेडल, प्रशस्ति पत्र, मेमेंटो, डायरी, पेन और घड़ी भेंट की गई। इस सम्मान से उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की सराहना की गई, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। लक्ष्मी कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उनका लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयनित होना है। उनके पिता रविन्द्र प्रसाद, घुरुहपुर प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य हैं, जिन्होंने हर कदम पर मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेश ओझा ने कहा कि लक्ष्मी कुमारी ने साबित किया कि सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश में भी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि आने वाले समय में और अधिक प्रतिभाएं सामने आएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!