भाजपा स्थापना दिवस को भव्य बनाने की तैयारी, बक्सर में हुई बैठक
बक्सर। ज्योति प्रकाश चौक स्थित सिटी पैलेस मैरिज हॉल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 6 अप्रैल 2026 को स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला उपाध्यक्ष सह नगर परिषद बक्सर की पूर्व चेयरमैन मीना सिंह द्वारा, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका मीना सिंह ने बताया कि पूरे जिले में बूथ स्तर तक स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी चल रही है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मौजूद रहे। प्रमुख रूप से पिंकी पाठक, कंचन देवी (महिला मोर्चा अध्यक्ष), संध्या पांडे, लक्ष्मण शर्मा, रमेश गुप्ता, मिठाई सिंह, दिलीप चंद्रवंशी और अरविंद पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










