ग्लोबल विजडम स्कूल में वार्षिक परिणाम समारोह, मेधावी छात्र सम्मानित
बक्सर। मंगलवार को ग्लोबल विजडम स्कूल, रेलवे क्रासिंग के पास, वार्षिक परिणाम समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों के मेहनत और उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए उन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कक्षा पीजी से नवमी तक के छात्रों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थानों को घोषित किया गया। प्रधानाचार्या निशा राय ने बच्चों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस वार्षिक परिणाम में कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों में अभिनंदन पाठक, अंशिका कुमारी, गौरव सिंह, अंश कुमार सिंह, जोहेब हैदर, मीनाक्षी सिंह, कृति कुमारी, यश यादव, आयांश कुशवाहा, निशांत कुमार, सोनाक्षी सिंह, प्रनीत, शिवांश वैभव, सुमंत सिंह, समर यादव, श्रृष्टि कुमारी, आकाश कुमार पाल, हरिओम पाण्डेय, देवांश गुप्ता, श्रेया कुमारी, आरुष पटेल, अनन्या कुमारी, अर्पित कुमार, पियूष कुमार, अमृत सिंह, तन्मय कुमार, आरव कुमार, अंकिता कुमारी, कृष्णा कुमार, आदित्य कुमार, राज बाबू, सरस केशरी, अदिति कुमारी, विराट कुमार, हिमांशु राज, आरोही पटेल, अर्पिता कुमारी, प्रीतम कुमार, साक्षी कुमार, अंतरा केशरी, गुड्डी कुमारी, प्रिंस कुमार, प्रज्ञा कुमारी, आयुष कुमार, अंकिता राज, रागिनी केशरी, मुस्कान सिंह और हरिओम यादव शामिल हैं। कार्यक्रम में सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानाचार्या ने उनकी मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की।










