BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

सरस्वती विद्या मंदिर, सिविल लाइंस में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला संपन्न

बक्सर। विद्या भारती की शैक्षणिक नीति के तहत सरस्वती विद्या मंदिर, सिविल लाइंस में आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। कार्यशाला में नवीन शैक्षिक सत्र को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप प्रभावी बनाने तथा बाल विकास को केंद्र में रखते हुए शिक्षण की नई तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान डेमो क्लासेज के माध्यम से अनुभवात्मक एवं क्रियात्मक शिक्षण पद्धति को अपनाने का निर्णय लिया गया और पूरे वर्ष का शैक्षिक रोडमैप तैयार किया गया। कार्यशाला में मातृ सम्मेलन, अभिभावक गोष्ठी और वार्षिकोत्सव के आयोजन का समय व स्वरूप भी तय किया गया। साथ ही विद्या भारती के आधारभूत विषयों एवं प्रांतीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया गया, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास और संस्कारयुक्त राष्ट्रनिष्ठा का निर्माण हो सके। इस अवसर पर महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के रसायन विभागाध्यक्ष एवं विद्यालय सचिव डॉ. भरत चौबे ने शिक्षकों से नवीन संसाधनों व प्रयोगशालाओं का उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आह्वान किया। विभाग निरीक्षक लाल बाबू प्रसाद, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, नीलम देवी व पूनम देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!