BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित आगमन और समृद्धि यात्रा को लेकर बक्सर किला मैदान पूरी तरह तैयार शहर में यातायात प्रतिबंध लागू

बक्सर। आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन और “समृद्धि यात्रा” को लेकर बक्सर किला मैदान में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा, मंच व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और अन्य सभी कार्यों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पूरा किला मैदान आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा बैरिकेडिंग और साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसी बीच प्रशासन द्वारा शहर में व्यापक यातायात व्यवस्था लागू कर दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के निर्देशानुसार सुबह 06:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। न्यू सदर अस्पताल मोड़, हवाई अड्डा मोड़, मठिया मोड़, आईटीआई मोड़, सेंट्रल जेल मोड़, थाना चौक, ज्योति चौक और रामरेखा घाट सहित कई स्थानों पर यातायात नियंत्रित रहेगा। भारी वाहनों का प्रवेश 24 मार्च की रात 08:00 बजे से 25 मार्च की रात 10:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। सभा में शामिल होने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिसमें बाजार समिति कैंपस, रेलवे स्टेशन गोदाम, आईटीआई मैदान, किला मैदान, डीआरसीसी कैंपस और एम.पी. हाई स्कूल प्रमुख हैं। वहीं एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को पूरी छूट दी गई है। प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष योजना बनाई गई है। मंच निर्माण, ध्वनि व्यवस्था और मीडिया गैलरी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए किला मैदान के समीप हेलीपैड का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है, जहां उनका हेलीकॉप्टर उतरने की व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। संभावना है कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान कई विकास योजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं। प्रशासन ने आम जनता से सहयोग और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!