BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

स्व. बबन पांडेय की पुण्यतिथि पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, याद किए गए शिक्षा व समाजसेवा के योगदान

बक्सर। रविवार को बसाव मठ के पीछे सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय बबन पांडेय (पूर्व प्रधानाचार्य) की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि स्व. बबन पांडेय एक कुशल शिक्षक होने के साथ-साथ समाजसेवा में भी हमेशा अग्रणी रहे। वे सैंसड हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी क्षेत्रीय समस्याओं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। उनके निधन से शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। समाजसेवी त्रिलोकी नाथ मिश्रा ने कहा कि पांडेय जी अत्यंत नेक और सहृदय व्यक्ति थे, जो गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उन्होंने बक्सर, रोहतास और भोजपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके पुत्र अशोक पांडेय ने कहा कि वे अपने पिता के आदर्शों पर चलने के लिए संकल्पित हैं और समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर पूर्व शिक्षक धन्नु लाल, पूर्व प्रोफेसर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सरोज कुमार पांडे, सोनू दुबे, अमित पांडे सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!