छठ पूजा को लेकर बक्सर में तैयारियां तेज, गंगा घाटों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
बक्सर। आगामी छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गंगा घाटों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने विभिन्न घाटों पर साफ.सफाईए प्रकाश व्यवस्थाए बैरिकेडिंग एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने के साथ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर विशेष निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल क्यूआरटी एवं मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रशासन ने कहा कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं ताकि पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।










