BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

पूर्व डीआईजी श्रीधर शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, शिक्षा व पुलिस सेवा में योगदान को किया याद

बक्सर। प्रख्यात साहित्यकार आचार्य शिव पूजन सहाय के मूल गाँव उनवांस में जन्मे अवकाश प्राप्त पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) स्व. श्रीधर शर्मा के निधन पर स्थानीय एसपीएस स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। प्रार्थना सभा में बच्चों एवं शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी ने स्व. शर्मा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे बिहार पुलिस सेवा में अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रसिद्ध थे। उनका निधन 12 मार्च 2026 को हुआ। वर्ष 1944 में उनवांस में जन्मे स्व. शर्मा बचपन से ही मेधावी छात्र थे। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा उनवांस से प्राप्त कर नेतरहाट तक अध्ययन किया तथा आरा जैन कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया। उन्होंने बीपीएससी की 18वीं बैच से डीएसपी पद प्राप्त किया। सन् 1971 में पहली पोस्टिंग मधुबनी में हुई और 1983 में आईपीएस में प्रोन्नत हुए। वे 1996 में मुजफ्फरपुर व शाहाबाद रेंज में डीआईजी रहे। उन्हें एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी माना जाता था। स्व. शर्मा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके ज्येष्ठ पुत्र चंद्रशेखर शर्मा उत्तर प्रदेश सरकार में एएओ हैं, जबकि कनिष्ठ पुत्र शशि शेखर शर्मा इंडियन ओवरसीज बैंक में प्रबंधक हैं। इस अवसर पर संस्थापक प्रमोद शंकर चैबे, प्राचार्य पंकज पाण्डेय, उप प्राचार्य अभय तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी ने दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!