बड़ी खबर
बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर में श्रीराम कथा व धार्मिक कार्यक्रम शुरू
बक्सर। बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर के वार्षिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत 12 मार्च को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साइसथ हुई। इसके साथ ही 12 मार्च से 17 मार्च तक महारूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 13 मार्च से 17 मार्च तक प्रतिदिन संध्या 4 बजे से 7 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचन मनमोहन दास जी महाराज उर्फ मंजीत मनोहर मिश्र, वृंदावन वाले द्वारा किया जा रहा है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धार्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम का समापन 18 मार्च को भव्य भंडारे के साथ होगा, जो दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। यह आयोजन बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर समिति के सौजन्य से कराया जा रहा है। मंदिर का पता बाध रोड, निरंजनपुर, बक्सर बताया गया है। समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है।










