बड़ी खबर
बक्सर की नई जिलाधिकारी साहिला ने संभाला कार्यभार
बक्सर। समाहरणालय में गुरुवार को हुए कार्यक्रम में साहिला (आईएएस, 2018 बैच) ने जिले की नई जिलाधिकारी के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने यह जिम्मेदारी पूर्व जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह (आईएएस) से प्राप्त की। कार्यभार ग्रहण के बाद समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में नव-जिलाधिकारी का हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ईडीसी आलमा मुख्तार ने किया। समारोह में एडीएम बक्सर, एसडीएम बक्सर व डुमरांव, सभी जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहिला ने अधिकारियों को टीमवर्क और समन्वय के साथ कार्य करने का संदेश दिया तथा जिले के समग्र विकास, सुशासन और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने की बात कही। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।










