डुमरांव में डीएम-एसपी ने मतदान कर्मियों को दी संयुक्त ब्रीफिंग, निष्पक्ष चुनाव के निर्देश
डुमरांव। डुमरांव विधानसभा क्षेत्र-201 के राज हाई स्कूल, डुमरांव में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी विद्यानन्द सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने मतदान कर्मियों, पुलिस एवं सेक्टर पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदान दिवस पर सभी केंद्रों पर ईवीएम/वीवीपैट की सुरक्षा, मतदान प्रक्रिया की शुचिता और संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता सुनिश्चित की जाए। सभी पोलिंग पार्टियाँ समय पर मतदान स्थल पहुँचें और कानून व्यवस्था, मतदाता सुविधा एवं कतार प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। पीडब्ल्यूडी, महिला और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए रैंप, पेयजल, शौचालय और व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतदान केंद्रों पर मोबाइल प्रतिबंध रहेगा। शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित मतदान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। “मतदान केवल प्रक्रिया नहीं लोकतंत्र की सुरक्षा का संकल्प है, 06 नवम्बर को मतदान अवश्य करें।”










