BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बक्सर द्वारा चुरामनपुर स्थित पौधशाला परिसर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा आमजन को प्रकृति के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बक्सर के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का सतत दायित्व है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

क्लब के सचिव एस. एम. साहिल ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में राहुल कुमार (रोटरैक्ट), मनीष कुमार, नसीम, सुनील, प्रदीप, सोहन कुमार, ऋतिक कुमार, सोनी देवी सहित चुरामनपुर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से अपने-अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!