BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

राज हाई स्कूल के सामने खुले में मांस बिक्री से लोगों में आक्रोश

डुमरांव। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत राज हाई स्कूल के सामने खुले में मांस बिक्री किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे बिना किसी ढकाव और स्वच्छता व्यवस्था के खुलेआम मांस बेचा जा रहा है, जिससे क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है, लेकिन नगर परिषद प्रशासन अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों के आसपास मांस को नियमों के अनुसार ढककर और स्वच्छता मानकों के तहत बेचा जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। लेकिन राज हाई स्कूल के सामने खुले में मांस बिक्री होने से छात्र-छात्राओं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि कई बार मौखिक शिकायत किए जाने के बावजूद नगर परिषद प्रशासन इस मामले में उदासीन बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्कूल और मुख्य सड़क के किनारे खुले में मांस बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा स्वच्छता नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!