सीबीएसई टॉपर्स को कैम्ब्रिज स्कूल में मिला लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच
बक्सर। सोमवार को कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्सर द्वारा सीबीएसई बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के कथकौली कैम्पस में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय निदेशक डॉ. मोहन चौबे, एक्जीक्यूटिव प्राचार्य बी. एस. राव, प्राचार्य एम. के. चौबे, उपप्राचार्य कृष्णकांत ओझा, धर्मवीर दूबे, उप-प्राचार्या रीता सिंह तथा अभिभावक प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। विद्यालय टॉपर्स में 10वीं के आशीष कुमार गुप्ता एवं कुमारी अन्वी (98.2 प्रतिशत) को लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र, मेडल व मोमेंटो दिया गया। 12वीं विज्ञान संकाय के चंद्रप्रकाश राय (93.4 प्रतिशत) तथा वाणिज्य संकाय के विनायक सिंह (94.2 प्रतिशत) को भी सम्मानित किया गया। 10वीं के आदर्श कुमार ठाकुर खुशी कुमारी, आयुष गुप्ता सहित कई विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए गए। 12वीं के आदर्श उपाध्याय, धृति, नीलम कुमारी, उन्नति राय, सान्या कुमारी, अक्षत पाण्डेय सहित अन्य को स्मार्टवॉच देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन रवि पांडेय ने किया। कार्यक्रम में रवि सिंह, बृजेश कुमार, पुष्पंजय कश्यप, संजय राय, खुशबू कुमारी, संजय द्विवेदी, अंकुर कुमार, संजय श्रीवास्तव, दिनकर दत्त मिश्रा, गिरिजेश मिश्रा, अशोक कुमार, शशिकांत ओझा, ओम प्रकाश, कृष्णा कुमार सिंह एवं राजेश कुमार सिंह सहित कई शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय हॉल अभिभावकों व छात्रों से खचाखच भरा रहा।










