BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी – डॉ. विनोद कुमार सिंह

डुमराँव। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने शनिवार को अपने पैतृक गांव हरोजा स्थित विनोद वाटिका में विवाह की 33वीं वर्षगांठ के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रकृति कुदरत का अनमोल उपहार है और मानव जीवन पूरी तरह पर्यावरण पर निर्भर है। यदि पर्यावरण सुरक्षित नहीं रहेगा तो मानव अस्तित्व भी संकट में पड़ जाएगा। डॉ. सिंह ने कहा कि पर्यावरण केवल हमारे आसपास का वातावरण नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। प्रकृति हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ जल और अन्न प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी हो गया है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण और प्रदूषण नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने महात्मा गांधी के कथन “प्रकृति हर व्यक्ति की आवश्यकता पूरी कर सकती है, लेकिन लालच नहीं” का उल्लेख करते हुए प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग पर बल दिया। कार्यक्रम में उनकी पत्नी गीता कुमारी, पुत्री कुमारी राजलक्ष्मी, पुत्र दिवेन्दू प्रकाश, नातिन प्रिशा राज, मनोज कुमारी, रितू कुमारी, निधि कुमारी, राजदीप, रितेश, प्रिंस एवं संजय कुमार सिंह सहित अन्य परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!