जन सुराज की बैठक में संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी पर जोर
बक्सर। जन सुराज पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री रघुबर सिंह ने किया। बैठक में शाहाबाद प्रभारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर संगठन विस्तार की रणनीति साझा करते हुए युवाओं को पार्टी की ताकत बताया। वहीं राज्य सलाहकार समिति सदस्य व पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने संगठनात्मक अनुशासन, सामूहिक कार्यशैली एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। बैठक में धन जी पाण्डेय, योगेंद्र यादव, हसन खान, धनंजय पासवान, शंभु नाथ यादव, युवा अध्यक्ष अजित सम्राट, आशा देवी, रिंकी उपाध्याय, विजय कुमार पाठक, शंभु नाथ मिश्रा, फैयाज खान, विष्णु देव तिवारी, मनोज उपाध्याय, बनारसी बिहारी, छोटू पाण्डेय, दुर्गा आनंद मिश्रा, दीपक राय, प्रभात कुमार, शिव नंदन ठाकुर, सुभाष राम, नजीर खान, राजीव शर्मा, अमरेंद्र मिश्रा, दीपक सिंह, संजय सिंह, मनीष उपाध्याय व डॉ. जयशंकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।










