BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता अभियान, बचाव को लेकर लोगों को किया सचेत

बक्सर। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बक्सर में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “डेंगू की रोकथाम रू हमारी जिम्मेदारी, सामुदायिक भागीदारी” पर आधारित कार्यक्रम में लोगों को डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने की। उन्होंने बताया कि डेंगू एडिस मच्छर के काटने से फैलता है, जो दिन में काटता है और साफ पानी में पनपता है। उन्होंने “हर रविवार मच्छर पर वार, डेंगू पर प्रहार” अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि बुखार होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच करानी चाहिए तथा बिना डॉक्टर की सलाह के एस्प्रिन या बुफेन का सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंने केवल पारासिटामोल के उपयोग की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अली, वीडीसीओ पंकज कुमार, चिकित्सक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मी, जीएनएम एवं पारा मेडिकल छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। छात्राओं ने पोस्टर एवं नारा लेखन के माध्यम से डेंगू से बचाव का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन डेंगू मुक्त बक्सर बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!