BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

शिव प्रसाद संस्कृत डिग्री कॉलेज की बदहाल स्थिति, मुख्य गेट पर अब तक नहीं लगा दरवाजा

ब्रह्मपुर। सदर प्रखंड के उमरपुर पंचायत स्थित शिव प्रसाद संस्कृत डिग्री कॉलेज, रामपुर बक्सर की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। कॉलेज परिसर में चहारदीवारी का निर्माण तो करा दिया गया है, लेकिन मुख्य गेट पर अब तक दरवाजा नहीं लगाया गया है। इस परिसर में उच्च विद्यालय एवं महाविद्यालय दोनों संचालित होते हैं, बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गेट नहीं रहने के कारण आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। विद्यालय परिसर के अंदर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। वहीं कॉलेज भवन भी जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है, लेकिन इस ओर न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही किसी वरीय अधिकारी की पहल दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार यह निर्माण कार्य बक्सर पूर्वी 08 जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र ठाकुर द्वारा कराया गया था। चहारदीवारी निर्माण पर लगभग 7 लाख 26 हजार 200 रुपये खर्च किए गए थे। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्कीम आईडी 63683932 के अंतर्गत कराया गया था। इसके बावजूद आज तक मुख्य गेट पर दरवाजा नहीं लग पाने से लोगों में नाराजगी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!