बड़ी खबर
शांतिपूर्ण संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव, प्रत्याशियों ने जताई जीत की उम्मीद
चक्की। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सुबह से ही प्रखंड मुख्यालय परिसर में भाजपा एवं राजद कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। हालांकि पुलिस प्रशासन की तत्परता और सुरक्षा व्यवस्था के कारण मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। चुनाव के बाद दोनों प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।










