यमुना चौक पर राजेंद्र सोन पापड़ी दुकान का शुभारंभ
बक्सर। जिला मुख्यालय बक्सर के यमुना चैक के समीप तिलक कॉम्प्लेक्स में राजेंद्र सोन पापड़ी की दुकान खुल गई है। यहां की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ग्राहकों को बिना मिलावट वाली सोन पापड़ी उपलब्ध कराई जा रही है। शुद्ध घी और शुद्ध बेसन से बनी खासतेदार सोन पापड़ी उचित मूल्य पर मिल रही है। मैनेजर अजीत कुमार ने बताया कि दुकान पर मशहूर खजूर की रसमलाई, प्याज कचैड़ी, पनीर समोसा, दाल कचैड़ी, मिल्क पापड़ी सहित कई प्रकार की मिठाइयां एवं खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं, जिन्हें ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं। इसी वजह से दुकान पर लगातार ग्राहकों की भीड़ बनी रहती है। उन्होंने कहा कि दुकान में कार्य करने वाले अधिकांश कारीगर बाहर से आए हुए हैं। चूंकि उनका प्रतिष्ठान पटना में भी संचालित है, इसलिए बंगाल एवं दिल्ली के अनुभवी कारीगर यहां बेहतर तरीके से व्यंजन तैयार करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में ग्राहकों की मांग के अनुरूप और बेहतर सुविधाएं एवं स्वाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।










