BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर भव्य आयोजन, माताओं ने लिया विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा

बक्सर। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बक्सर में मदर्स डे के अवसर पर शुक्रवार को भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और पारिवारिक स्नेह के वातावरण से सराबोर दिखाई दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा माताओं के सम्मान में सांस्कृतिक, मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सह प्रक्षेत्र पदाधिकारी वी. आनंद कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माताओं के स्वागत के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि माँ केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण इकाई होती है। एक माँ बच्चों की प्रथम गुरु होती है, जो उन्हें संस्कार, अनुशासन, प्रेम और सहानुभूति का पाठ पढ़ाती है। कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर, बैलून गेम, क्विज प्रतियोगिता, रैंप वॉक, डांस प्रतियोगिता एवं टैलेंट शो का आयोजन किया गया, जिसमें माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, कविता पाठ, समूह नृत्य एवं लघु नाटिका के माध्यम से माताओं के प्रति अपना प्रेम एवं सम्मान व्यक्त किया। “माँ तू कितनी अच्छी है” जैसे भावपूर्ण गीतों ने सभी को भावुक कर दिया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली माताओं को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी माताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मदर्स डे की शुभकामनाएँ दीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!