BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

हेरिटेज स्कूल में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर भावनात्मक कार्यक्रम, बच्चों ने “माँ” शब्द की बनाई मानव श्रृंखला

बक्सर। हेरिटेज स्कूल, बक्सर में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर एक भावनात्मक एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने झाँकियाँ, चित्रकला एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से माँ के महत्व को दर्शाया। प्रातःकालीन सभा में बच्चों ने कविता पाठ और भाषण के जरिए माँ के त्याग, स्नेह और समर्पण को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा बनाए गए शुभकामना कार्ड एवं चित्रों ने उपस्थित माताओं को भावुक कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तब रहा जब विद्यार्थियों ने कतारबद्ध होकर विद्यालय परिसर में “माँ” शब्द की सुंदर मानव श्रृंखला बनाई। विद्यालय के डायरेक्टर प्रदीप पाठक ने कहा कि माँ बच्चे की प्रथम गुरु होती है, जिनके संस्कार और मार्गदर्शन से व्यक्तित्व का निर्माण होता है। उन्होंने मातृ दिवस को माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!