BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

लोक अदालत में 736 मामलों का निपटारा, 2.24 करोड़ की समझौता राशि पर सहमति

बक्सर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के तत्वावधान में शनिवार 09 मई 2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर में वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन निरीक्षी न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सोनी श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झाम्ब, जिला पदाधिकारी साहिला तथा पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। लोक अदालत में कुल 14 बेंचों का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों का सुलह के आधार पर निष्पादन किया गया। इस दौरान कुल 736 मामलों का निपटारा किया गया तथा लगभग 2 करोड़ 24 लाख 60 हजार 572 रुपये की समझौता राशि पर सहमति बनी। बैंक रिकवरी के 294 मामलों में 1 करोड़ 99 लाख 30 हजार 791 रुपये के समझौते संपन्न हुए। कार्यक्रम में यातायात, आपराधिक, विद्युत एवं वैवाहिक मामलों सहित अन्य प्रकरणों का भी निपटारा किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों को ट्राईसाइकिल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री भी प्रदान की गई। उद्घाटन अवसर पर न्यायमूर्ति सोनी श्रीवास्तव ने कहा कि लोक अदालत सुलभ न्याय का माध्यम है, जहां दोनों पक्षों की जीत होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव नेहा दयाल ने कहा कि यह व्यवस्था न्यायालयों पर बोझ कम करने और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में कई न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!