बड़ी खबर
सितारा वीक के तहत जागरूकता अभियान, ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्याओं पर चर्चा
बक्सर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बक्सर के सचिव न्यायाधीश नेहा दयाल के मार्गदर्शन में जिले में ‘सितारा वीक’ मनाया जा रहा है। इस दौरान पैनल अधिवक्ता आरती कुमारी एवं पारा विधिक स्वयंसेवक सुरेन्द्र पांडेय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में आम जनता और ट्रांसजेंडर समुदाय के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत चैसा में ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्या का लिखित आवेदन पत्र प्राप्त किया गया। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि बिहार सरकार की ‘सितारा योजना’ ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण, मुख्यधारा से जुड़ाव और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस योजना के तहत ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सके।










