BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों के निपटारे का सुनहरा अवसर

बक्सर। व्यवहार न्यायालय परिसर में 9 मई 2026 को वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी काजल झांब, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में सुलहनीय मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाएगा, जहां न हार होगी और न जीत, बल्कि स्थायी समाधान मिलेगा। लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, मारपीट, बंटवारा, सड़क दुर्घटना समेत विभिन्न मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस बार परिवहन चालान से जुड़े मामलों के निपटारे पर विशेष जोर रहेगा, जिसमें 50 प्रतिशत तक की छूट मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत एक ऐसा प्रभावी मंच है, जहां पक्षकार आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर सकते हैं और इसमें दिए गए निर्णय के खिलाफ आगे अपील का प्रावधान नहीं होता, जिससे विवाद का पूरी तरह अंत हो जाता है। न्यायाधीश ने आम जनता से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा कराएं। मौके पर सचिव नेहा दयाल सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि पिछली लोक अदालत में 1708 मामलों का सफल निष्पादन किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!