पेट्रोल-डीजल की कमी से लोग परेशान, प्रशासन की निगरानी पर सवाल
बक्सर। पिछले कई दिनों से विदेशों में युद्ध जैसे स्थिति जो बनी है और जो संघर्ष चल रहा है उससे प्रभावित कई देश हुए है। उसमें हमारा देश भी कई दिनों से गैस सिलेण्डर को लेकर परेशान दिख रहा है। अब तो पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी की किल्लते सामने आने लगी है। हाँ, यह जरूर है कि अन्य देशों में ये सभी चीजे काफी महगे हो चुके है जबकि भारत में सरकार के तरफ से मुल्य में बढ़ोतरी नहीं की गई है। हाँ, ये जरूर है कि कुछ टैक्स में कटौती की गई है ताकि उचित मुल्य पर ईधन उपभोक्ताओं को उपलब्ध होता रहे। बक्सर जिले में जिलाधिकारी साहिला के द्वारा प्रत्येक दिन जिले में संचालित गैस एजेंसियों का उपलब्ध डाटा प्रेस में दिया जा रहा है और बताया जा रहा है कि आज कितने सिलेण्डर बटे, कितने उपलब्ध है, और कितने बैकलॉग के बाद गैस सिलेण्डर की उपलब्धता हो जाएगी परतु पेट्रोल पम्प को लेकर उनके तरफ से कोई गाईडलाईन नहीं तय किया गया किस पेट्रोल पम्प के पास कितनी डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता है, कितने दिनों के लिए है, ये आम ग्राहकों को पता ही नहीं चल रहा है। नतीजा यह हुआ कि 27 अप्रैल से लेकर अब तक पेट्रोल, डीजल के लिए जिले में हाहाकार मच चुका है। चुकि लग्न का त्योहार है लोग इस उम्मीद के साथ बारात में आने-जाने के लिए गाड़िया की है कि वे पेट्रोल-डीजल भरवाकर गतव्य स्थानों पर छोड़ेगे परतु पिछले दिनों आलम यह रहा कि कुछ पेट्रोल पम्प पर भारी भीड़ देखने को मिली, अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कई बारातियों एवं आमजनों की छोटी-बड़ी गाडी पेट्रोल, डीजल के आभाव में रूकसी गई और लोग कुछ गाड़ी को अन्यत्र जगहों पर छोड़कर पेट्रोल, डीजल के लिए जुझते दिखे। अब अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में महगाई भी बढ़ेगी।
कहते है लोग :-
लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन को सभी पेट्रोल संचालकों के साथ बैठक करते हुए अपडेट रहना चाहिए था ये देखना चाहिए था कि कोई पेट्रोल पम्प संचालक स्टॉक उपलब्धता के बावजूद भी जान बुझकर तो ऐसा नहीं कर रहा है। क्योंकि बंगाल चुनाव एवं अन्य राज्य के चुनावों के चलते पेट्रोल, डीजल के दाम नहीं बढ़े और अचानक चुनाव समाप्ती के उपरांत बढ़ जाए। लोगों ने कहा अगर ऐसा है तो जनता पीस रही है जिला प्रशासन को खुद मॉनिटरिंग करना होगा।
कहते है अधिकारी :-
पेट्रोल डीजल को लेकर जो स्थिति उत्पन्न हुई है उस पर हमलोगों की नजर है। जहा पेट्रोल, डीजल उपलब्ध है वहां पुलिस प्रशासन के माध्यम से पेट्रोल, डीजल को लोगों को दिया जा रहा है। हाँ, यह जरूर है कि ऊपर से पेट्रोल डीजल के टैनकरों के आने में थोडा विलम्ब हो रहा है। जिससे यह परेशानी बढ़ गई है।










