समत्ता अधिकार सम्मेलन में सामाजिक न्याय और आरक्षण पर जोर
बक्सर। बक्सर के नगर भवन में समता अधिकार सम्मेलन का आयोजन ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी / यूजीसी रेगुलेश-दुसमता आंदोलन के तत्वावधान में किया गया। सम्मेलन ज्योतिबा फुले, डॉ भीमराव अंबेडकर एवं बी पी मंडल को समर्पित रहा। अध्यक्षता जनार्दन कुशवाहा ने की जबकि संचालन विश्वा यादव ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. लक्ष्मण यादव (पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय) ने शिक्षा और समाज में जातिगत भेदभाव खत्म करने के लिए मजबूत नीतियों और जनआदोलन की आवश्यकता बताई। डॉ अजीत कुशवाहा (पूर्व विधायक डुमराच) ने नई शिक्षा नीति 2020 और यूजीसी रेगुलेशस पर सवाल उठाते हुए 65 आरक्षण लागू करने की माग की। वहीं, पूर्व विधायक शिवप्रकाश रजन ने शिक्षा के निजीकरण और बढ़ती असमानता पर चिंता जताई। रिकू यादव, ज्ञानप्रकाश, पृथ्वी और केदार यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। ऐपवा नेत्री पूजा यादव ने महिला आरक्षण में ओबीसी, एससी-एसटी के लिए स्पष्ट कोटा सुनिश्चित करने की मांग की। सम्मेलन में जिला परिषद अध्यक्ष सरोज देयी सहित बडी सख्या में छात्र-युवा, सामाजिक कार्यकर्ता व आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।










