बड़ी खबर
आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी पर सख्ती, घर पर इश्तहार चस्पा
डुमराँव। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव में आर्म्स एक्ट मामले के फरार अभियुक्त आशीष सिंह (पिता बीरेंद्र सिंह) के घर पुलिस ने इश्तहार चस्पा किया है। मामला चार माह पूर्व का है, जब शिवम यादव को आपसी विवाद में गोली मार दी गई थी। घायल शिवम का इलाज आरा में कराया गया, जहां पुलिस ने फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। इस कांड में आर्म्स एक्ट की धारा 120/25 सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि एक अन्य अभियुक्त धनजी सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आशीष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है, नहीं तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई होगी।










