BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

किसानों के हित में बढ़ा गेहूं खरीद लक्ष्य, सांसद सुधाकर सिंह ने बताया पहल का असर

बक्सर। बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा है कि बिहार के किसानों के हित में उठाई गई पहल का असर देखने को मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरे द्वारा लिखे गए पत्र के बाद केंद्र सरकार ने राज्य में गेहूँ खरीद के लक्ष्य में उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल 2026 को पत्रांक पीएमटी/एमपी/445 के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर इस मुद्दे को उठाया गया था। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा बिहार के लिए गेहूँ खरीद लक्ष्य में लगभग 91 प्रतिशत की भारी कटौती कर दी गई थी। पहले जहाँ यह लक्ष्य करीब 1.80 लाख मीट्रिक टन था, उसे घटाकर मात्र 18 हजार मीट्रिक टन कर दिया गया था। इस फैसले से किसानों में गहरी चिंता और असंतोष व्याप्त हो गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए दिनांक इतना पत्रांक नंबर इतना से हमने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा जिसके जवाब में प्रधानमंत्री के द्वारा यह निर्णय लिया गया है जो स्वागत योग्य है उन्होंने कहा कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है और इस तरह की कटौती किसानों के हितों के विपरीत मानी जा रही थी। इस गंभीर मुद्दे को उठाते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर खरीद लक्ष्य बढ़ाने की मांग की गई थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने संशोधित निर्णय लेते हुए बिहार के लिए गेहूँ खरीद लक्ष्य को बढ़ाकर लगभग 1.62 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। हालांकि यह लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में अभी भी कम बताया जा रहा है। सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि वह किसानों के हितों की रक्षा के लिए आगे भी आवाज उठाने और उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसान हीत ही मेरा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। आपको बता दे की 16 अप्रैल को राष्ट्रीय सागर अखबार में भी संसद के द्वारा जो पत्र प्रधानमंत्री को लिखा गया था किसानों के हित में जो मांग की गई थी उसे पूरे पत्र के मामले को उजागर करने का कार्य किया गया था जिसका परिणाम भी देखने को मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!