BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

रामरेखा घाट पर सतुआन स्नान पर्व में उमड़ी भारी भीड़, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

बक्सर। रामरेखा घाट पर सतुआन स्नान के अवसर पर इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न जिलों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे। कई श्रद्धालु एक दिन पूर्व ही घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर ठहर गए, जिससे पूरे इलाके में भीड़ का दबाव काफी अधिक हो गया। भीड़ के अनुपात में प्रशासनिक तैयारियों की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घाट से लेकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों तक श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई स्थानों पर घंटों लंबा जाम लगा रहा और आम नागरिकों को आवाजाही में कठिनाई हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़ के अनुसार सुरक्षा और प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण कई जगहों पर अव्यवस्था और असहज स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से भविष्य में बेहतर व्यवस्था और मजबूत सुरक्षा इंतजाम की मांग की है। इसी बीच पूर्व छात्र नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बक्सर सदर राजाराम यादव ने रामरेखा घाट का जायजा लिया। उन्होंने यातायात और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि महर्षि विश्वामित्र की पावन नगरी बक्सर में इस प्रकार की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से आगामी आयोजनों के लिए पहले से मजबूत योजना बनाने की अपील की, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!