महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का ब्रॉशर जारी, 12-13 मई को होगा आयोजन
बक्सर। महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में प्राचार्य प्रो. कृष्णा कांत सिंह द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “भारतीय ज्ञान परंपरा में मानवता एक अनन्त यात्रा” के ब्रॉशर एवं फ्लायर का लोकार्पण किया गया। यह संगोष्ठी 12-13 मई 2026 को मानस सभागार में आयोजित होगी। कार्यक्रम वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी के संरक्षण में तथा आईक्यूएसी के तत्वावधान में अंग्रेजी एवं संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित है। संयोजक प्रियेश रंजन, आयोजन सचिव डॉ. रवि प्रभात, सह-संयोजक डॉ. प्रीति मौर्य एवं डॉ. ओम प्रकाश आर्य हैं। प्राचार्य प्रो. कृष्णा कांत सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा मानवता के समग्र विकास का आधार है और नई शिक्षा नीति 2020 में इसका समावेशन आवश्यक है। संगोष्ठी का उद्देश्य दर्शन, विज्ञान, साहित्य, भाषा, चिकित्सा एवं कला के विभिन्न आयामों पर अंतःविषयक विमर्श करना है। इस अवसर पर प्रो. उदय शंकर ओझा, प्रो. वाचस्पति द्विवेदी, प्रो. रविकांत, प्रो. आभा सिंह, प्रो. धनंजय कुमार सिंह, प्रो. आर.एन. तिवारी एवं वरिष्ठ पत्रकार गुंजन ज्ञानेंद्र सिन्हा सहित देशभर के विद्वानों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।










