चुन्नी में मृदा परीक्षण व पराली प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
चौसा। चुन्नी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, चुन्नी के अंतर्गत मृदा परीक्षण जागरूकता अभियान एवं पराली अवशेष प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर के डॉ. देवकरण, प्रखंड कृषि पदाधिकारी चैसा और कृषि समन्वयक प्रमोद कुमार सिंह ने किसानों को जानकारी दी। प्रोड्यूसर कंपनी के डायरेक्टर धर्मेंद्र राय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में किसान राजारमन पांडेय, संजय कुमार राय, अरविंद कुमार राय, विजय शंकर दुबे, चुन्नी पंचायत मुखिया जयप्रकाश राय, उप प्रमुख चौसा के शशिकांत दुबे सहित चुन्नी, पवनी, महुआरी, गुरौना, मिल्की, कमरपुर, ढूंढनी, सोवाबाँध, पुलिया, खखड़ही और मंगोलपुर के सैकड़ों किसान उपस्थित हुए। कार्यक्रम को विलग्रो स्केल प्रोजेक्ट, आईटीसी कंपनी के मिथिलेश कुमार द्वारा संपन्न कराया गया।










