BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं, 90 हजार से अधिक सिलेंडर वितरित

बक्सर। समाहरणालय परिसर में बुधवार को जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में एलपीजी आपूर्ति को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। डीएम ने बताया कि जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के तहत कुल 27 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनमें 12 बक्सर और 15 डुमरांव अनुमंडल में हैं। 13 मार्च से 31 मार्च 2026 तक कुल 90,034 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 31 मार्च तक 4,541 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। कंपनियों के अनुसार आईओसीएल में 2,527, बीपीसीएल में 1,610 और एचपीसीएल में 404 सिलेंडर स्टॉक में हैं। बैकलॉग 3 से 4.5 दिनों के बीच है। डीएम ने बताया कि जिले में सात “दीदी की रसोई” केंद्रों को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है और कहीं भी आपूर्ति संकट नहीं है। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग की अनुमति है। कालाबाजारी पर सख्ती बरतते हुए 21 मार्च को दो रेस्टोरेंट पर प्राथमिकी दर्ज कर 24 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। नियंत्रण कक्ष में मिली 546 शिकायतों में से 487 का निष्पादन किया जा चुका है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और पैनिक बुकिंग नहीं करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!