महायज्ञ के 1251 कुंडीय यज्ञशाला में लगी आग, सतर्कता से टला बड़ा हादसा
बक्सर। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अंतर्गत चल रहे 1251 कुंडीय यज्ञ शाला में उस समय अफरा.तफरी मच गईए जब अचानक चिंगारी निकलने से यज्ञ मंडप में आग भड़क उठी। घटना के समय अधिकांश श्रद्धालु अपना हवन एवं पूजन कार्य संपन्न कर प्रसाद ग्रहण कर चुके थे और वहां से निकल चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारए हवन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और यज्ञ स्थल पर सामान्य गतिविधियां चल रही थीं। इसी बीच अचानक हवा का रुख बदल गयाए जिससे किसी कुंड में बची चिंगारी ने आग का रूप ले लिया और देखते ही देखते यज्ञ मंडप के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकिए राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते वहां मौजूद लोगों और आयोजकों की सतर्कता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। आग लगने के बावजूद कार्यक्रम पूरी तरह बाधित नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि स्वामी जी के सानिध्य में चल रही धर्म संसद का आयोजन भी जारी है और अन्य धार्मिक गतिविधियां नियमित रूप से संपन्न हो रही हैं। आयोजकों ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से अतिरिक्त सावधानियां बरती जा रही हैं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न हो। घटना के बाद श्रद्धालुओं में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल जरूर बनाए लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।










