बड़ी खबर
वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, नकली टॉयलेट क्लीनर के बीच छिपी सैकड़ों लीटर शराब बरामद
बक्सर। आज सुबह वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर उत्पाद निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई। जांच के दौरान एक 6 चक्का ट्रक (डीएल 1 एमबी 5409) को रोका गया, जो हरियाणा से पटना के दानियावां जा रहा था। ट्रक में नकली टॉयलेट क्लीनर के कार्टन के बीच छिपाकर शराब की खेप रखी गई थी। बरामद शराब में इम्पीरियल स्टाइल व्हिस्की और ब्लू स्ट्रोक व्हिस्की शामिल है, जिसकी कुल मात्रा सैकड़ों लीटर बताई जा रही है। मौके से सदाम हुसैन (नवाब अली, निवासी गोपालपुर सराल खवाजा, करौदी कला, सुल्तानपुर, उम्र लगभग 33 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग ने ट्रक और शराब को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस नेटवर्क की भी जांच कर रही है कि यह शराब कहां सप्लाई होनी थी।










