युवा जदयू के प्रदेश महासचिव आजाद सिंह राठौर ने वशिष्ठ नारायण सिंह से की शिष्टाचार भेंट
बक्सर। पूर्व सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजवाद के पुरोधा एवं वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से युवा जदयू बिहार के प्रदेश महासचिव आज़ाद सिंह राठौर ने शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती तथा समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक और जनकल्याणकारी मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। भेंट के दौरान आजाद सिंह राठौर ने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह का लंबा राजनीतिक अनुभव, समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समाज के प्रति उनका समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है, जिससे प्रदेश में जनसेवा और विकास के कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद और मार्गदर्शन युवाओं के लिए एक मजबूत आधार होता है। उनके अनुभव से सीख लेकर युवा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं। इस अवसर पर आजाद सिंह राठौर ने कामना की कि वशिष्ठ नारायण सिंह सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहें तथा उनके अनुभव और प्रेरणा से बिहार में जनकल्याण, सामाजिक समरसता और विकास के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहें।










