अनंतविजयम एकेडमी के छात्रों का राजगीर-नालंदा शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न
डुमराँव। अनंतविजयम एकेडमी, महाराजा पथ, डुमरांव द्वारा राजगीर एवं नालंदा का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का शुभारंभ अनंतविजयम एकेडमी के प्रेसिडेंट चंदन कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस कार्यक्रम में कुल 200 छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष, राजगीर का बौद्ध शांति स्तूप, राजगीर की वन्य जीवों से युक्त सफारी और अन्य ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन किया। प्रेसिडेंट चंदन कुमार मिश्रा ने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण छात्रों को भारत के ऐतिहासिक धरोहरों और संस्कृति को समझने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए यह अनुभव न केवल ज्ञानवर्धक था, बल्कि उन्हें अपने देश के गौरवशाली अतीत को जानने और उसका महत्व समझने में भी मदद मिली। भ्रमण में उपस्थित प्रमुख शिक्षकों में संतोष कुमार राय, राजकुमार शर्मा, पूनम तिवारी, माधवी मिश्रा, सिद्धि कुमारी, शिवम गुप्ता, शाक्या प्रिया, तरुण, विद्यावती कुमारी, अनुष्का सिंह, स्नेहा, तराना, रामबचन शर्मा, निखिल कुमार, डॉली सिंह, काजल, अनु दुबे, विनीता डॉली सिंह और शालिनी शामिल रहे। सभी शिक्षकों ने छात्रों की गतिविधियों की निगरानी की और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक चेतना का विकास करना, भारत के गौरवशाली अतीत के बारे में जानकारी देना और उन्हें सीखने के अनुभव के माध्यम से सामाजिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से समृद्ध बनाना था। छात्रों ने इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। चंदन कुमार मिश्रा ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाएंगे, ताकि छात्र अपने ज्ञान और अनुभव को और अधिक समृद्ध कर सकें।










