बड़ी खबर
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अनियमितता का आरोप
बक्सर। माय भारत बक्सर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें बक्सर और नावानगर के बीच फुटबॉल मैच कराए बिना ही केवल ट्राइब्रेकर के आधार पर नवानगर की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। वहीं महिला कबड्डी प्रतियोगिता में केवल नवानगर की टीम होने के कारण उसे वॉकओवर देकर विजेता घोषित किया गया। राजपुर तथा चौसा की टीमें किसी भी खेल में शामिल नहीं हुई थीं। इसके बावजूद उपस्थित टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित कर दिया गया। साथ ही आरोप लगाया गया है कि जिला युवा पदाधिकारी, बक्सर किसी भी कार्यक्रम में विशेष रुचि नहीं लेते हैं और केवल सरकारी राशि का बंदरबांट किया जाता है। जिला स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किला मैदान, बक्सर में किया गया, जिसमें किसी भी अन्य अतिथि को आमंत्रित नहीं किया गया था। केवल मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र को निमंत्रण दिया गया था, लेकिन वे भी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। इसके बाद सभी पुरस्कार जिला युवा पदाधिकारी द्वारा ही वितरित किए गए। 13 मार्च 2026 एवं 14 मार्च 2026 को महिला दौड़ प्रतियोगिता, बैडमिंटन तथा महिला लंबी कूद का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की पर्याप्त संख्या में उपस्थिति नहीं रही।










