एमवी कॉलेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
बक्सर। नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन, स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “95ः95ः99 अभियान” के तहत एम भी कॉलेज बक्सर के मानस सभागार में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना, रेड रिबन क्लब बक्सर और एम.एन.डी. फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं पूर्व ब्रांड एंबेसडर सुंदरम कुमार ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से बचाव, जांच और उपचार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 95ः95ः99 अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को एचआईवी जांच के प्रति जागरूक करना और संक्रमित लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए और 20 मिनट का समय दिया गया। प्रतियोगिता में रिया कुमारी (एमसी कॉलेज चैसा) ने प्रथम, बख्तावर खान (एम भी कॉलेज बक्सर) ने द्वितीय तथा शुभम कुमार (एम भी कॉलेज) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पंकज कुमार चैधरी ने की, जबकि संचालन डॉ. श्वेत प्रकाश ने किया। आयोजन रेड रिबन क्लब बक्सर के नोडल पदाधिकारी डॉ. रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें आयुष कुमार, विराज सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, सानिया खातून, रहमत खातून, अंशु कुमारी, नीतू राय, खुशबू पांडे, खुशी दुबे, अंकिता कुमारी, अभिषेक कुमार गुप्ता, बंटी, संगीता कुमारी व प्रियांशु सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे।










