BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

जंगली महादेव मंदिर में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सामाजिक समरसता की बनी मिसाल

डुमरांव। “धर्मो रक्षति रक्षितः” के पावन संदेश के साथ रूद्रसागर सेवा संस्थान (रजि.) खिरौली, डुमरांव के तत्वावधान में सोमवार को जंगली महादेव मंदिर परिसर में बाबा जंगली महादेव प्रथम सामूहिक विवाह महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में पहली बार 11 जोड़ी वर-वधुओं का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह सम्पन्न कराया गया, जो क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सहयोग की मिसाल बना। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला, जबकि दोपहर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व डीजीपी कमल कुमार ओझा (गुजरात) ने संरक्षक के रूप में उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में सहयोग और संस्कार की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में युवराज शिवांग विजय सिंह, एसडीएम राकेश कुमार, बीडीओ संदीप पांडेय, ईओ राहुल धर दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, पूर्व अंचलाधिकारी कमलाकांत सिंह यादव, भाजपा नेता भरत मिश्रा, शक्ति राय, मिथिलेश पाठक, विंध्याचल पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता बबली दुबे, डॉ. विनोद प्रसाद, दीपक यादव, बुलु पाठक, शशिकांत ओझा, कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय, जितेंद्र पाण्डेय, अशोक मिश्रा, लक्ष्मण उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सामूहिक विवाह में जिन जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ उनमें रविन्द्र-रंजु, अक्षय-फुलकुमारी, अमृत-सरिता, दीपु-नंदनी, जयराम-किरण, नीरज-राधिका, अवधेश-महिमा, मन्दु-सुशीला और सत्य-सपना सहित अन्य जोड़े शामिल रहे। सभी जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया। आयोजन समिति में अध्यक्ष बालकृष्ण चौबे, सचिव रविशंकर चौबे, आयोजक तेज नारायण ओझा, शिबु दुबे, राजीव रंजन सिंह (रवि सिंह), संजय चौबे, सोनू ओझा, राजेश सैनी, अभिषेक मिश्रा, जदयू नेता सह समाजसेवी विनोद राय सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं वैदिक विधि-विधान से विवाह संपन्न कराने में आचार्य विंध्याचल ओझा, संजीव मिश्रा, दीपक ओझा और कृष्णाकांत पाण्डेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन से सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के साथ-साथ गरीब परिवारों को आर्थिक सहयोग मिलता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!