BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

चैती छठ से पहले गंगा घाटों पर गंदगी, सफाई की उठी मांग

बक्सर। चैती छठ पर्व के नजदीक आते ही जिले के प्रमुख गंगा घाटों की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रामरेखा घाट सहित सिद्धनाथ घाट, सती घाट और जहाज घाट पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है, और ऐसे अनेक घाटों पर जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घाटों पर फैली गंदगी के कारण स्नान और पूजा-अर्चना करने आने वाले लोगों को असुविधा हो रही है। इस संबंध में पूर्व छात्र नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बक्सर सदर राजाराम यादव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा घाट आस्था का केंद्र हैं, लेकिन यहां की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से लचर नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि होली जैसे बड़े पर्व के दौरान भी घाटों से कचरा नहीं हटाया गया, जिससे स्थिति और खराब हो गई है। अब चैती छठ पर्व भी नजदीक है, ऐसे में यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो व्रतियों और श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। राजाराम यादव ने जिला प्रशासन और जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि सभी प्रमुख घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। घाटों से कचरा हटाने, साफ-सफाई कराने तथा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान के प्रमुख स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसे प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!