BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

डीएम की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

बक्सर। समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में 5 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों में चल रही योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायतों में मोक्ष धाम निर्माण के लिए प्रस्ताव शीघ्र भेजना सुनिश्चित करें। साथ ही वहां कबीर अंत्येष्टि योजना के लाभ, शवदाह पर्ची तथा मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कार्य में शिथिलता बरतने पर सिमरी और डुमरांव के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया। पंचायत समिति तथा 15वीं वित्त आयोग और 6वीं राज्य वित्त आयोग की राशि का कम व्यय करने वाले प्रखंडों के बीडीओ एवं पंचायत सचिवों से भी कारण पृच्छा करने को कहा गया। समीक्षा के दौरान पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। कन्या विवाह मंडप योजना के तहत जिले की 32 पंचायतों में स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र शुरू करने तथा अकार्यरत सोलर स्ट्रीट लाइट के मामले में संबंधित एजेंसी से दंड राशि वसूलने का निर्देश दिया गया। साथ ही अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की नियमित समीक्षा करने को कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!