अविनाश तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
बक्सर। लालमुनि चौबे स्मृति न्यास, कुरूथिया के तत्वावधान में लालमुनि चौबे भवन परिसर में समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ता स्व. अविनाश तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बगेन मंडल के अध्यक्ष सह लालमुनि चौबे स्मृति न्यास के संस्थापक अध्यक्ष उदय उज्जैन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. अविनाश तिवारी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की गई। इस अवसर पर उदय उज्जैन ने कहा कि अविनाश तिवारी विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी, कर्मठ, जुझारू, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता थे। वे भाजपा के अनुशासित और सक्रिय युवा सिपाही होने के साथ-साथ लालमुनि चौबे स्मृति न्यास के संस्थापक सदस्य भी थे। उन्होंने कहा कि यदि अविनाश तिवारी का सहयोग नहीं मिलता तो संभवतः न्यास की स्थापना और पंजीकरण संभव नहीं हो पाता। उदय उज्जैन ने कहा कि भले ही अविनाश तिवारी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी कार्यशैली और उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कम समय में ही समाज के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इस अवसर पर न्यास परिसर में उनकी स्मृति में दो फलदार आम के पौधे भी लगाए गए। कार्यक्रम में धीरज पांडे, मंजी पासवान, धरीक्षण सिंह, हरिहर यादव, कमलेश यादव, सोनू सिंह, बिक्कु सिंह, टनमन यादव, रामजी कुमार, शंकर यादव, मोहन कुमार, गोलू कुमार, कंचन देवी, मंजू देवी, गुड़िया देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।










