इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय भव्य होली मिलन, जनप्रतिनिधियों ने दिया सौहार्द
इटाढ़ी। प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड प्रमुख मधुकर गुप्ता के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी किरण कुमारी, अंचलाधिकारी संतोष कुमार प्रीतम, बीपीआरओ आकाश कुमार, जेएसएस हेमंत कुमार चौबे, डॉ. राकेश राज, उपप्रमुख संजय मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह, जज ओझा, राजेश उपाध्याय, जगनारायण यादव, उमेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। होली गीतों से पूरा प्रखंड परिसर गुंजायमान रहा और सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया। अंत में सभी ने क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।










