बड़ी खबर
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) ने सिमरी में बढ़ाया संगठन का दायरा, नए पदाधिकारियों को सौंपी
बक्सर। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) की बक्सर जिला इकाई ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिमरी प्रखंड में संगठनात्मक विस्तार किया। जिला अध्यक्ष बलिराम कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। बैठक में राधेश्याम उपाध्याय को सिमरी प्रखंड अध्यक्ष, अरविंद पाठक को प्रखंड प्रधान महासचिव तथा वीरेंद्र कश्यप को जिला आईटी सेल के पद पर मनोनीत किया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जिला विधिक प्रकोष्ठ के सुमंत सिंह, जिला एसएसटी प्रकोष्ठ के सत्येंद्र पासवान, नगर पंचायत चौसा अध्यक्ष रमेश गोंड सहित पार्टी के कई सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। मनोनयन पत्र सौंपते हुए सुमंत सिंह ने कहा कि पार्टी समाज के आर्थिक रूप से कमजोर, मुसहर, डोम, हलखोर, मेहतर तथा अन्य वंचित और गरीब वर्गों की आवाज को बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार से पार्टी की नीतियां गांव-गांव तक पहुंचेंगी और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क मजबूत होगा। बैठक में कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।










